प्रयागराज: बुलेटप्रूफ जैकेट में डॉन बबलू श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई पेशी, फिरौती मामले में बयान दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण व 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले बरेली जेल में बंद अंडरवर्ल्ड माफिया डान बबलू श्रीवास्तव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बरेली जेल से कौशाम्बी ले जाया गया। जहां रात भर जेल में रहने के बाद सोमवार को भारी सुरक्षा में बबलू श्रीवास्तव समेत अन्य आरोपितों को दो बजे के बाद इलाहाबाद जनपद न्यायालय के गैंगस्टर कोर्ट में विशेष न्यायधीश विकास कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है।

पेशी के दौरान कचहरी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किया गया। जहां पर डॉन के बयान दर्ज क‍िए गए। कोर्ट ने आरोपित विनीत परिहार, सच्चिदानंद यादव, चंद्रप्रकाश व संदीप चौधरी का बयान मुलजिम दर्ज किया कर लिया। कोर्ट ने आरोपी बबलू से कई सवाल क‍िए। मंगलवार को फ‍िर से सुनवाई होगी। हालांक‍ि, बबलू की पेशी नहीं होगी। बता दें कि गाजीपुर के रहने वाले डॉन बबलू श्रीवास्तव को पेशी पर बरेली जेल से प्रयागराज की गैंगस्टर कोर्ट लाया गया।

रविवार की सुबह उसे कड़ी सुरक्षा में बरेली सेंट्रल जेल से प्रयागराज के लिए लेकर निकला गया था। देर रात उसको कौशांबी की जेल में दाखिल किया गया। उसे तन्हाई बैरक में रखा गया। वहीं, सोमवार सुबह उसको प्रयागराज के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया है। पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीएसी और आरएएफ तैनात की गई।

लोकल पुलिस के 2 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर और 40 सिपाही लगाए गए। कोर्ट के आसपास पहले से ही कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सादी वर्दी में पुलिस निगरानी के।साथ दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ 13 थानाध्यक्ष 60 दारोगा और 150 सिपाहियों को तैनात किया गया था।

पहले से की गई थी तैयारी

एक दिन पहले ही एडीसीपी प्रोटोकाल रविशंकर निम, एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र और एसीपी राजेश कुमार यादव ने कचहरी परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया था। कुछ स्थानों और सड़क पर बैरीकेडिंग लगाई गई है। जिस प्रकार पुलिस कस्टडी में माफियाओं और अपराधियों की हत्या हो रही है। उसके मद्देनजर बबलू श्रीवास्तव को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिए कई घेरों में बंदोबस्त किया गया। पेशी के दौरान ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत अधिकारियों द्वारा दी गई।

पुलिस कस्टडी में हो चुकी है अतीक की हत्या

बता दें 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में तीन युवकों ने काल्विन अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया गया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के भेष में आए अरुण, सनी और मोहित ने मौका पाकर अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

कोर्ट परिसर में हुई थी जीवा की हत्या

राजधानी लखनऊ में पुलिस संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को लखनऊ कोर्ट में पेशी कराने गई थी। वकील की भेष में आए युवक ने पुलिस के सामने ही सात जून को अदालत परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में तस्वीरें भी सामने आई थी। संजीव जीवा माफिया मुख्तार अंसारी का काफी करीबी गुर्गा था।

क्या है पूरा मामला

पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जा रहे सराफा व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। उनके परिवार वालो से 10 करोड़ रुपये फिरौती मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा पाए गये थे।

पुलिस ने उस दौरान मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें: बहराइच में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, किसानों को हुआ भारी नुकसान

संबंधित समाचार