बहराइच में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, किसानों को हुआ भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में सोमवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। जंगल से सटाई लाखों से शुरू हुई आंधी शाम छह बजे जिला मुख्यालय पहुंच गई। जंगल से सटाई इलाकों में एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे गन्ने और धान की फसल को नुकसान हो गया। फसल जमीन पर गिर गई। किसानों को काफी नुकसान हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के अनुसार सोमवार शाम को जंगल से सटे इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। जंगल से सटे क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आधे घंटे चली आंधी के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे धूल भरी आंधी जिला मुख्यालय भी शुरू हो गई। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। आंधी और अपनी एक साथ होने के चलते खेत में लगी धान की फसल को नुकसान हो गया। गन्ने की फसल भी खेत में गिर गई।

फसल को देखकर किसानों के चेहरे पर बल आ गया। खेत में तैयार खड़ी धान की फसल भीगने और गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसानों के मुताबिक बारिश के चलते धान की फसल बेकार हो जाएगी इससे उनका लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। जंगल से सटे गांव के कई गांव के किसान इससे प्रभावित हुए हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के चलते मौसम में नमी भी आ गई। लोगों को ठंड का एहसास हुआ। 

नुकसान का मिलेगा मुआवजा

जंगल से सटे इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई है जिससे फसलों के भीगने और गिरने की जानकारी मिली है जिला प्रशासन की मदद से राजस्व कर्मियों द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा छात्र रिपोर्ट के आधार पर बीमित फसलों का मुआवजा किसानों को खाते में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश को लूटने वाले, देश का विभाजन करने वालों का किया महिमामंडन: राजभर

संबंधित समाचार