अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बन जायेगा परकोटे का द्वार, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के भूतल और प्रथम तल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके साथ मंदिर में प्रवेश के लिए परकोटे के द्वार को भी तैयार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को उसकी कुछ तस्वीर जारी की हैं।  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोगी गोपाल जी राव ने बताया कि 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान किया जाना प्रस्तावित है। 

अयोध्या और काशी के वेद विद्वान के द्वारा 16 से 22 जनवरी तक अनुष्ठान किया जाएगा। भूतल का काम स्ट्रक्चर की दृष्टि से पूर्ण हो गया है। प्रथम तल का भी काम करीब 80 फीसदी पूर्ण हो गया है।उम्मीद है की 15 नवंबर तक प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही परकोटे का कार्य भी किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले परकोटे के द्वार को तैयार कर लेंगे। 

तीन फिट ऊंचा, आठ फीट लम्बा और चार फीट चौड़ा होगा सिंघासन
राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान के विराजमान कराए जाने के लिए संगमरमर की शिला का सिंघासन राजस्थान में तैयार हो रहा है। जो दिसंबर तक बन जाएगा। गोपाल जी राव ने बताया कि गर्भगृह में रखा जाने वाला सिंघासन तीन फीट ऊंचा, आठ फीट लंबा और चार फीट चौड़ा होगा। जिस पर सोने का पत्तल लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: तेज हवाओं और बारिश ने बदला राजधानी का मौसम, छाया अंधेरा

संबंधित समाचार