मुरादाबाद: प्रसिद्ध यूट्यूबर के दवाखाने पर कई विभागों की छापेमारी, दवाओं के लिए सैंपल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कुन्दरकी नगर के प्रसिद्ध यूट्यूबर कथित हकीम अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर स्वास्थ्य विभाग, ड्रग विभाग, आयुर्वेद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दवाओं के सैंपल लिए। अधिकारियों का कहना है सैंपलों को लैबोरेट्री भेजा जाएगा जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल कुन्दरकी नगर में लंबे समय से अब्दुल्ला पठान नाम के यूट्यूबर द्बारा एक कथित दवाखाना संचालित किया जा रहा है। जिसमे देश भर से लोग यूट्यूब पर वीडियो देखकर कुन्दरकी आते हैं और दवाई लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग को लगातार कथित दवा खाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। एसीएमओ डॉ संजीव बेलवाल का कहना है, लंबे समय से लोगों द्वारा शिकायत मिल रहीं थीं। जिसका संज्ञान लिया गया है। फिलहाल मौके से दवाइयां के सैंपल लिए गए हैं जिस पर किसी भी कंपनी का नाम नही है।
बताते चलें अब्दुल्ला पठान नाम के यूट्यूबर को सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वीडियो डालकर चर्चा में रहने की आदत है। वह पहले तो भारी वजन उठाकर ट्रक ट्रैक्टर ट्राली बस आदि को खींचते हुए वीडियो बनाते थे लेकिन उन्होंने लगभग 2 वर्ष पूर्व हिकमत का काम शुरू कर दिया था।
वीडियो के माध्यम से देश भर से इनके दवाखाने पर लोग दवाई लेने आने लगे। चंद दिनों में ही अब्दुल्ला पठान नाम का यह दवाखाना काफी चर्चित हो गया। पहले भी कई बार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कथित दवाखाने पर छापेमारी तो की गई थी फिलहाल अधिकारियों का कहना है, छापेमारी के दौरान दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल को लेबोरेट्री भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- मुरादाबाद : धातु शिल्प में प्रशिक्षण के लिए 25 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
