Kanpur: तीन दिन से लापता युवक पेड़ से लटका मिला… बुरी तरह सड़ चुका शव, नोच रहे थे कुत्ते, जानें- मामला
कानपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
कानपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। बुरी तरह सड़ चुके शव को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलवा कर साक्ष्य जुटाए।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थाना क्षेत्र के मंझावन कस्बे में तीन दिनों से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से कपड़े के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुला कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक मंझावन चौकी क्षेत्र के कस्बा निवासी विनोद उर्फ बादशाह (35) पुत्र अर्जुन बीती 13 अक्टूबर को घर से निकला था। देर रात उसके वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने सोचा कि विनोद कही चला गया होगा। सोमवार सुबह बकरी चराने मझावन पीएचसी के पीछे जंगल मे गए तो देखा कि पेड़ से विनोद का शव पुराने कपड़ो के सहारे लटका हुआ है।
शव पुराना होने के चलते बुरी तरह से सड़ चुका था जिसे कुत्ते नोच रहे थे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मय फोर्स के साथ मंझावन चौकी इंचार्ज शिवा सिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर फारेंसिक टीम ने भी जांच की।
