घर से बाहर निकल मतदाता सूची में नाम शामिल करवाएं महिलाएं: जिप अध्यक्ष
भाजपा की ओर से वोटर चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन
बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह रहे। कार्यक्रम में अतिथि आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे ने कहा कि मतदान बढ़ाने का कार्य हमारी प्राथमिकता है और यह महत्वपूर्ण कार्य है। आप सभी कार्यकर्ता इस कार्य में पूरी निष्ठा के साथ लगकर कराए।
पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है और हमें वोटर नव चेतना कार्यक्रम के माध्यम से लगकर कम से कम एक बड़े लक्ष्य में वोटो को अवश्य बढ़ाने की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी ने कहा कि हम सबको एक लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगकर मोदी को प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है।
कहा कि हम जितना से मेहनत करेंगे, कार्यक्रम में लगेंगे पार्टी को उतना ही मजबूत कर सकेंगे। महिला बंधन अधिनियम के निमित्त विधानसभा होने वाले सम्मेलन में और 2 नवंबर को अनुसूचित मोर्चा की होने वाली रैली को सफल करने के लिए जनपद को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि आज यह सरकार ही है जो महिलाओं को लेकर संवेदनशील है। वोटर नव चेतना अभियान में महिलाओं की भी भूमिका तय होनी चाहिए। जो घरों की चार दिवारी में रहकर लोकतंत्र की मजबूत व्यवस्था वोटर लिस्ट में अपना नाम अंकित नहीं करा पाती हैं। आधी आबादी को वोटर लिस्ट पर भी आना होगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रण विजय सिंह ने किया। महिला मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा की बैठक एवं सम्मेलन की सूचना के साथ जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, सुरेश गुप्ता, उमाशंकर तिवारी, दीपक सत्या, सुरेश गुप्ता, जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला मंत्री कार्यक्रम सह संयोजक सुनील श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंन्द्र मिश्र, अभिषेक गुप्ता, जिला मंत्री हेमा निगम, जगत राम सोनकर, संजय राव, रामनिवास जायसवाल, राजन सिंह, गुलाब शुक्ल, अजीत प्रताप सिंह, विपेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, समय प्रसाद मिश्रा, अभिषेक वर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, शिवसागर गौतम, पुष्पा चौधरी, उर्मिला शुक्ला, क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर अनिता जायसवाल, मनदीप सिंह वालिया, शम्मी सिंह, सौरभ, सतीश सिंह व सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में चार माह से नहीं मिल पा रही कर्मचारियों को दवायें, धरने की चेतावनी
