Farrukhabad Fire: कल होटल गिराया गया... आज अनुपम दुबे के घर में लग गई आग, बसपा नेता आगरा जेल में न्यायक अभिरक्षा में बंद है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के घर में आग लग गई।

फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे के घर मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी। आस-पड़ोस लोगों ने धुआं उठता देख फौरन उनकी पत्नी मीनाक्षी को सूचना दी। 

बतातें चले कि बसपा नेता अनुपम दुबे इस समय आगरा जेल में न्यायक अभिरक्षा में बंद हैं। बीते सोमवार को उनके होटल गुरु शरण को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया था। मंगलवार को उनके घर में आग लग गई। आग उसी कमरे में लगी, जिसमें अनुपम दुबे रहते थे।

आग लगने की सूचना पर पड़ोस के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन दमकल के देरी से पहुंचने पर लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से चार से पांच लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन