Allahabad University में दो छात्रों के निलंबन पर जमकर हंगामा, चीफ प्रॉक्टर ने भांजी लाठी, पांच छात्र नेता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक और शोध छात्र के निलंबन के बाद विवि प्रशासन ने परिसर में आने पर रोक लगा दिया। जिससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को उंगर होकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर चीफ प्राक्टर पहुंचे तो छात्रों ने विरोध करना शुरु कर दिया।

इस दौरान मौके पर रहे सुरक्षाकर्मियों और दो चीफ प्रॉक्टर ने छात्र पर लाठियां भांजना शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ता तीन कर्नलगंज पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली उठा ले गयी। बता दें कि परास्नातक छात्र हरेंद्र कुमार व शोध छात्र मनीष कुमार का कुलानुशासक ने निलंबन कर दिया। जिसके विरोध में मंगलवार को छात्र एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह से बहस शुरु हो गयी। चीफ प्रॉक्टर

राकेश सिंह ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो छात्रों ने विरोध करते हुए बवाल शुरु कर दिया। बवाल बढ़ता देख विवि प्रशासन ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की फोर्स ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों की मांग थी कि दोनों छात्रों का निलंबन वापस लेने की बात पर अड़े रहे। 

जिसके बाद बौखलाई पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजनी शुरु कर दी। पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जिसके बाद हंगामा शांत हो सका। वहीं हिरासत में लिये गए लोगों में हरेन्द्र यादव, सुधीर यादव, प्रियांशु, ज्ञानगौरव, अजय पाण्डेय बागी शामिल हैं ।

यह भी पढ़ें:-तीन दिवसीय प्रवास पर गोंडा पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

संबंधित समाचार