मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विमान लगा डगमगाने, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विमान सोमवार की देर रात्रि डगमगाने लगा। आनन फानन में पायलट ने एटीसी से संर्पक कर विमान को इमरजेंसी लैडिंग की अनुमति मांगने लगा। जहां विमान को सुरक्षित लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। 

सोमवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर भारी तो कई स्थानों पर हल्की बारिश होने लगी, इसी बीच दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रहे मुख्यमंत्री का विमान खराब मौसम के चलते बीच रास्ते में फंस गया विमान पायलट ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और खराब मौसम होने की जानकारी देते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान उतरने की अनुमति मांगी

जिसके बाद एटीसी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उड़ान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल  मौसम ठीक होने का इंतजार करने लगे , लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर भूपेश बघेल लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित  एक निजी होटल में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री दूसरी चार्टर प्लेन से लखनऊ से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग 2:00 बजे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सीएम रात्रि विश्राम के लिए होटल में चले गए । सुबह करीब 10:30 बजे दूसरी चार्टर प्लेन से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हों गए।

यह भी पढ़ें:-तीन दिवसीय प्रवास पर गोंडा पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

संबंधित समाचार