अयोध्या: प्रदेशीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता रंगारंग समारोह के साथ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंडर-14 व अंडर-19 बालक बालिका वर्ग में 19 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग

अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेशीय विद्यालयीय अंडर-14 व अंडर-19 बालक बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम में समारोहपूर्वक शुरू हुई। जीजीआइसी, बापू बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज व साहबदीन सीताराम गर्ल्स इंटर  कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिये।

मुख्य अतिथि जिला सहकारी समिति के चेयरमैन धर्मेद्र प्रताप सिंह टिल्लू व विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने प्रयागराज व वाराणसी के खिलाड़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की। पहले दिन अंडर- 14 बालक वर्ग में प्रयागराज व वाराणसी टीमों ने जीत दर्ज कर विजय अभियान की शुरुआत की।

cats00010

प्रतियोगिता के बालक अंडर-14 वर्ग में उद्घाटन मैच प्रयागराज व गोरखपुर मंडल टीमों के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ में ही प्रयागराज ने 9-6 से बढ़त बनाकर दबदबा बना लिया। अंतत: प्रयागराज टीम नेतीन अंकों से गोरखपुर टीम पर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला वाराणसी व मेरठ मंडल टीमों के बीच खेला गया।

इसमें पहले हॉफ में वाराणसी टीम ने 11-0 से बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हॉफ में मेरठ मंडल ने चार अंक हासिल किए, लेकिन अंत में वाराणसी मंडल ने एक पाली सात अंक से जीत दर्ज की। इसके पूर्व उद्घाटन अवसर पर डीआइओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य व वित्त लेखा अधिकारी वीरेश कुमार ने मुख्य अतिथि को बुके तथा जिला क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह व विजेन्द्र सिंह ने बैज लगा कर स्वागत किया।

जीजीआइसी की प्रधानाचार्य कुसुमलता व जीआइसी के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह का संचालन जिला क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वरुण सिंह, राजकरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित जिले के सभी प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-तीन दिवसीय प्रवास पर गोंडा पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

संबंधित समाचार