तराई में छोटे से प्रयास से कामयाबी की लंबी छलांग लगा रही बेटियां: चेयरमैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के कैलाश नगर नई बस्ती में स्थित एसडीडी रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में मंगलवार को प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व लायंस क्लब बहराइच के अध्यक्ष सुमित गोयल रहे। चेयरमैन ने कहा कि एक छोटे से प्रयास की बदौलत तराई की बेटियां लंबी छलांग लगा रही हैं। लिहाजा शुरुआत से ही तकनीकी ज्ञान मिलने से उनके हुनर को पंख लगेंगे। 

चेयरमैन ने लायंस क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर विभीषिका में क्लब पूरी तन्मयता के साथ लोगों की मदद के लिए आगे आया है। देश या फिर अंतरराष्ट्रीय समस्या। क्लब के पदाधिकारी तन,मन व धन के साथ समर्पित रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सामुदाय की बेहतरी के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा जब तकनीक से जुड़ जाए तो विद्यार्थियों का सार्वांगीण विकास होना तय है।

क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा, संस्कार व अनुशासन में संकल्प का भाव दिखा है।ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए लायंस क्लब सदैव प्रत्यनशील रहेगा।क्लब की ओर से बच्चों के लिए लैपटॉप व प्रिंटर भेंट किया गया। इससे पहले चेयरमैन व विद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से गीता भेंट किया गया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए संस्कृत में भाषण व मंच संचालन का आगंतुकों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहन किया। लायन राकेश श्रीवास्तव, लायन प्रदीप गांधी, लायन संतोष अग्रवाल, लायन अनिल मातनहेलिया, लायन सुनील टेकड़ीवाल, लायन राकेश मित्तल, पीके सिंह, मनीराम वर्मा, पंकज छाबड़ा, डॉ कौशल कुमार पांडेय, सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्र, सभासद प्रतिनिधि, अखिलेश कुमार यादव, श्रवण कुमार शर्मा, दुर्गेश शुक्ल, सुरेश चंद्र, अवधेश कुमार, सुंदरलाल चौधरी, एलआर मौर्य, सावित्री सिंह, शिखा वर्मा, श्वेता सिंह, अंजू पांडेय, मिथलेश कुमारी, प्रतिभा सिंह, अमित चौरसिया, रीता यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-तीन दिवसीय प्रवास पर गोंडा पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

संबंधित समाचार