आगरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र टक्कर मारी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख हंगामा किया।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पुलिस बल लेकर मौके पहुंच गए। थाना शमसाबाद प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल के तौर पर हुई है तथा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है लेकिन उसका चालक फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-तीन दिवसीय प्रवास पर गोंडा पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

संबंधित समाचार