एसजीपीजीआई की इमरजेंसी में बढ़े बेड, प्रोफेसर आरके धीमन ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एसजीपीजीआई में इलाज के लिए पहुंचे गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां पर बेडों की संख्या में इजाफा हुआ है। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन ने आज ईएमआरटीसी स्थित इमरजेंसी में 15 बेड के नए रेड जोन का उद्घाटन किया। जिससे रेड जोन बेड की क्षमता 12 से बढ़कर 27 हो गई। 30 बेड वाली इंमरजेंसी को एसजीपीजीआई  के ईएमआरटीसी भवन में 24 मई 2022 को स्थानांतरित कर दिया गया था। 

बीमारी की तीव्रता के आधार पर, इसे लाल/पीले और हरे क्षेत्र में बांटा गया है। ईएमआरटीसी में स्थानांतरित होने के बाद से इमरजेंसी ने अपनी सेवाओं को पहले 60 बिस्तरों तक विस्तारित किया, और आज रेड जोन में 15 और बिस्तर जोड़ दिए गए हैं। अब छह स्ट्रेचर बेड के साथ रेड,येलो,ग्रीन जोन में 27, 18 और 24 बेड हो गये हैं। यानी की इमरजेंसी बेड की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

बता दें कि प्रत्येक स्ट्रेचर बेड का उपयोग प्रति दिन दस बार किया जाता है, इस प्रकार स्ट्रेचर पर देखभाल करने वाले और प्रबंधित किए जाने वाले मरीजों की संख्या लगभग प्रतिदिन 60 के करीब होती है। हाल ही में एसजीपीजीआई कर्मचारियों के लिए आपातकालीन बिस्तरों को पांच से बढ़ाकर आठ कर दिया गया है। 15 बिस्तरों वाले नए रेड जोन-2 में वेंटिलेटरी सहायता की आवश्यकता वाले बीमार और अस्थिर मरीजों के लिए सात बेड हैं।

अगला नियोजित विस्तार 20 बेड-टेली-आईसीयू और ईएमआरटीसी की पहली मंजिल पर रेडियोलॉजी विंग के साथ मेजर, माइनर-ओटी, एंडोस्कोपी, ब्रोंकोस्कोपी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के साथ एक इंटरवेंशन जोन का है। सीटी, डीएसए की कमीशनिंग और एमआरआई की खरीद अपने अंतिम चरण में है। इससे एसजीपीजीआईएमएस में आपातकालीन देखभाल वाले जरूरतमंद मरीजों के इलाज का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें:-समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मान्यता, संघ ने फैसले का किया स्वागत

संबंधित समाचार