बरेली में डेंगू का कहर, देहात में भोजीपुरा, और शहर में बानखाना इलाका संवेदनशील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप एक महीने में तेजी से बढ़ा है। अब तक जिले में 471 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहात में भोजीपुरा ब्लॉक में सर्वाधिक 88 और शहर के बानखाना इलाके में सबसे ज्यादा 38 डेंगू के मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: BDA ने की कार्रवाई, बिथरी चैनपुर में 29 बीघा में बन रही चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

इसके अलावा बहेड़ी ब्लॉक में अब तक 25, शेरगढ़ में 19, नवाबगंज में 16 और फतेहगंज पश्चिमी में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बानखाना के बाद शहर में सबसे ज्यादा 30 मरीज गंगापुर में मिले हैं। इज्जतनगर में भी 30 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा मौलानगर में 24 और सुभाषनगर में 17 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक दो लाख घरों में टीमों ने लार्वा की तलाश में सर्वे किया है। इनमें 6134 घरों में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा मिला जिसे नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: 400 बीघा जमीन पर कब्जा कराने के मामले को डीएम ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के आदेश

संबंधित समाचार