UP News : SP को लग सकता है बड़ा झटका, इस बड़े नेता के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी राजनीतिक उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं। सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने के पैंतरे आजमा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस इस बार मजबूती के साथ यूपी में सभी 80 सीटों पर दावेदारी की बात कह रही है। मजबूती के लिए उसने कई दलों के नेताओं को पार्टी में ज्वाइन भी कराया है। आज बुधवार को भी बुंदेलखंड के बड़े नेता गयादीन अनुरागी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। साल 2022 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक गया दीन अनुरागी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 

गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस में इमरान मसूद ने वापसी की थी,जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि पार्टी के पुराने नेताओं को फिर से पार्टी में सक्रीय किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि वह बुधवार को गयादीन अनुरागी पार्टी प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि गयादीन अनुरागी हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट से साल 2012 में विधायक चुने गए। उन्होंने इस सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी  अंबेश कुमारी को 92 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया था। 

ये भी पढ़ें -तेलंगाना विधानसभा चुनाव: राहुल, प्रियंका बस यात्रा के साथ प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत

संबंधित समाचार