Murder In Unnao: कार सवार बदमाशों ने दूधिए की गोली मारकर की हत्या… पत्नी बोली- जमीन के लालच में की वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्नाव में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के औरास में बाइक सवार युवक की कार सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वे मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसपी, सीओ व थाना पुलिस ने मौके की जांच की है। 

बता दें कि औरास थाना क्षेत्र के नरमनी गांव निवासी संतोष यादव पुत्र भइया (42) नरसा गांव मे रहकर दूध का कारोबार करता था। बीती मंगलवार देर रात शाहपुर तोंदा गांव स्थित पंकज दूध डेयरी पर दूध देकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी गांव के करीब एक किमी पहले शाहपुर तोंदा की ओर से आए कार सवारों ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया और संतोष को गोली मार दी। 

जिससे संतोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गुरु पुत्र वक्स बाल बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गये। हत्या की सूचना से ग्रामीणों मे हडकंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना सीओ व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

एसओ रेखा सिंह ने आनन फानन शव को थाने भेजा। ग्रामीणों के अनुसार संतोष चार भाई थे। जिनमें से एक की पहले मौत हो चुकी है। उसकी मौत से पत्नी विंदेश्वरी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। एसपी के अनुसार अभी साथ रहे युवक से पूछताछ चल रही है। पत्नी ने जमीन के लालच में हत्या किए जाने की बात कही है।

संबंधित समाचार