अतीक की मौत के बाद भी गुर्गों का राज कायम, प्लाट खाली करने को मांगे 22 लाख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद भले ही इस दुनिया से रुखसत हो गया हो लेकिन उसके गुर्गों का राज आज भी कायम है और जारी है उनकी रंगदारी वसूलने का काम। तजा मामला करेली के अकबरपुर का है। जहाँ पुलिस ने भूमाफिया लड्डन उर्फ अली असगर के खिलाफ रंगदारी मांगने और मजदूरों के हाथ काटने की धमकी का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक मो.आजम थार्नहिल रोड सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह करेली के मनोहर दास की बगिया में अपने पार्टनर के साथ एक प्लॉट खरीदकर उसपर काम करने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया लड्डन उर्फ अली असगर ने प्लॉट पर कबाड़ रखकर उसपर कब्जा कर लिया है। प्लॉट खाली करने के बदले उनसे 22 लाख रुपये की डिमांड पूरी की गई। इतना ही नहीं वहां काम कर रहे मजदूरों को भूमाफिया ने यहाँ आने पर हाथ काट लेने की धमकी भी दी है।  

पीड़ित के अनुसार 11 अक्टूबर को वह बोरिंग का काम कराने के लिए मजदूर लेकर पहुंचे थे। आरोपी ने अपने बेटे समद व अन्य लोगों को बुलाकर गाली-गलौज की और लोहे की रॉड लेकर मजदूरों को दौड़ा लिया। मारा पीटा और गेट के अंदर आने पर हाथ काटने की धमकी भी दी। प्लाट पर आरोपियों ने ताला तोड़कर अपना ताला भी बंद कर दिया। आरोपी ने इस प्लाट को अतीक गैंग का अड्डा बताया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुद को अतीक गैंग का सदस्य बता रहा है। मामले में करेली एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें -UP news : अलीगढ़ में 125 छात्राएं बनीं food poisoning की शिकार

संबंधित समाचार