Kanpur News: धमकी देने वाले बेलगाम इंस्पेक्टर ने आईपीएस अधिकारी को भी नहीं छोड़ा था… कहीं थी ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में धमकी देने वाले बेलगाम इंस्पेक्टर ने आईपीएस अधिकारी को भी नहीं छोड़ा था।

कानपुर में धमकी देने वाले बेलगाम इंस्पेक्टर ने आईपीएस अधिकारी को भी नहीं छोड़ा था। अधिकारियों ने इस गम्भीर मामले में कोई रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई यह सवाल खड़े कर रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। समकक्ष इंस्पेक्टर को अपहरण के केस में नापने की धमकी देने वाले बेलगाम इंस्पेक्टर ने पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक आईपीएस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा था। बदजुबानी को लेकर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की टीम के खिलाफ इंस्पेक्टर ने तस्करा तक डाल दिया था। अधिकारियों ने इस गम्भीर मामले में कोई रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई यह सवाल खड़े कर रहा है।

गांजा तस्कर को पकड़ने वाले एक थानेदार को दूसरे थानेदार ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देना थानेदार के लिए बहुत सामान्य सी बात थी। इससे पूर्व सन 2021 में धमकी देने वाले थानेदार रायपुरवा थाने में तैनात थे। उस दौरान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की टीम ने रायपुरवा क्षेत्र में गुडवर्क का प्रयास किया।

वहां पर ऐसे लोगों के छुपे होने की जानकारी मिली थी जो एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा निकाल लेते थे। उस समय थानेदार ने टीम का गुडवर्क खराब करने के लिए उनके खिलाफ ही तस्करा डाल दिया था। तस्करा में लिख दिया गया कि टीम यहां पर वसूली करने के उद्देश्य से आई थी। जबकि टीम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की जानकारी में ऑपरेशन करने पहुंची थी।

आईपीएस से बोला था रायपुरवा में दर्ज करा लीजिए 

इसी तरह अगस्त 2023 में धमकी देने वाले थानेदार ने एक और आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी की। एक घटना में थानेदार को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। तो उसने अधिकारी से कहा कि रावतपुर थाने में दर्ज करा लीजिए। अधिकारी ने कहा कि आपके यहां से घटनास्थल पास पड़ेगा। इस पर थानेदार बोला रावतपुर भी तो पास पड़ेगा। अधिकारी ने फोन काट दिया। घटना पूर्व पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर वाले दिन 19 अगस्त 2023 को हुई थी।

संबंधित समाचार