शहर के बचे गड्ढों पर 4.5 करोड़ से लगेगा मरहम…Kanpur Nagar Nigam 95 और खुदी सड़कों के गड्ढों को जा रहा भरने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम 95 और खुदी सड़कों के गड्ढों को भरने जा रहा है।

कानपुर नगर निगम 95 और खुदी सड़कों के गड्ढों को भरने जा रहा है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से इन सड़कों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में 79 सड़कों की मरम्मत का कार्य हो चुका है या अभी किया जा रहा है। इसी बीच नगर निगम जल्द ही 95 और खुदी सड़कों के गड्ढों को भरने जा रहा है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से इन सड़कों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। 19 अक्टूबर तक टेंडर डालने व उसी दिन खोलने की तारीख तय की गई है। जिसके बाद ठेकेदार कंपनी के चयन होते ही इन सड़कों को सुधार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

नगर निगम ने सबसे पहले 37 सड़कों को तीन करोड़ रुपये से सही करने के लिए टेंडर खोले थे। जिसके बाद कई सड़कों को ठेकेदारों ने वर्क आर्डर मिलने के बाद बनाना शुरू कर दिया गया है। पार्षद कोटे की 42 अन्य सड़कों को भी चिह्नित कर गड्ढ़ों को भरने शुरुआत हो चुकी है। अब नगर निगम ने 95 सड़कों को लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये से बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। नगर निगम मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि सड़कों के कार्यों की जांच भी की जा रही है। 

इन सड़कों के बहुरेंगे दिन

राम नारायण बाजार, संगम लाल मंदिर से नयागंज रोड, चर्च रोड, गुंजन विहार में संकट मोचन मंदिर वाली सड़क, जेके कूड़ा अड्डा से तिवारीपुर, तीन खंभा चौराहे से वाजिदपुर, नमक वाली मस्जिद रोड से गोस्वामी नगर, बर्रा बाईपास से बसंत उद्यान चौराहा, बर्रा आई से साउथ सिटी चौराहा, साकेत नगर सरस्वती बुक स्टॉल से बेंडी सकूल, उुर्गा मंदिर से जूही डिपो, दामोदर नगर रुचि गिफ्ट एंड स्टेशनरी से नारायण दूध डेयरी, रतनलाल नगर में एचआईजी 57 से 66 व 75 से 77 तक, मोहन चौराहे से मंदिर तक, मसवानपुर में औखठेश्वर मंदिर से सूर्य नारायण स्कूल तक, वार्ड 30 में हरिगर्ल्स हॉस्टल से बलवान सिंह पुलिया तक  व अन्य सड़कें।

बिलो टेंडर डालने पर जांच के बाद भुगतान

पिछली बार सड़कों के सुधार कार्य के लिए नगर निगम ठेकेदारों ने निर्माण कास्ट के 38 फीसदी तक बिलो तक टेंडर डाले थे। जिसके बाद सड़कों का सुधार गुणवत्तायुक्त होगा इसपर सवाल हो गए हैं। सदन में भी इसपर हंगामा हुआ, जिसके बाद अब तय हुआ है कि बिलो टेंडर डालने वाले ठेकेदारों के कार्यों की पहले जांच होगी और उसके बाद ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। 

शहर की सड़कों को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। 79 सड़कों का कार्य पहले ही शुरू किया गया है। पार्षदों से भी उनके क्षेत्र की खराब सड़कों की जानकारी ली जा रही है। जिसके बाद 95 अन्य सड़कों के सुधार के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।- शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार