Kanpur News: टैंकर की डंपर से टक्कर… चैंबर की बॉडी फटने से बहने लगा डीजल, किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं
कानपुर में टैंकर की डंपर से टक्कर हो गई।
कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में टैंकर की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर के चैंबर की बॉडी फटने से डीजल बहने लगा। पुलिस ने आनन-फानन में टैंकर को खाली मैदान में खड़ा कराया।
कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी के भारत पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड से ड्राइवर उमेश उर्फ पवन, खलासी दीपक के साथ दस टायरा गाड़ी में डीजल टैंकर में लोड कर इलाहाबाद जा रहा था। अभी वह भौंती सर्विस रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था, इसी दौरान डंपर की टक्कर लगने से चेंबर की बॉडी फट गई। जिससे चैंबर से डीजल निकलने लगा। करीब दो हजार लीटर डीजल सड़क पर फैल गया। आनन-फानन में पुलिस ने पहुंचकर गाड़ी का खाली मैदान में खाली कराया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
