Mahoba Accident: टेंपो और बाइक की भिड़ंत… वृद्ध की मौत, छह घायल, माता के दर्शन करके लौटते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में टेंपो और बाइक की भिड़ंत में वृद्ध की मौत।

महोबा में टेंपो और बाइक की भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। माता के दर्शन करके लौटते समय पनवाड़ी के पास हादसा हुआ।

महोबा, अमृत विचार। पनवाड़ी हरपालपुर रोड पर अग्निहोत्री मोड के पास बाइक और टेंपो में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार एक श्रद्धालु वृद्ध की मौत हो गई और दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

जिला हमीरपुर के थाना मुस्करा क्षेत्र के भैंसांए निवासी मर्दन (65) पुत्र मातादीन अपने परिवार के लोगों के साथ आटो में सवार होकर मध्यप्रदेश के हरपालपुर स्थित पथरिया माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके सभी आटो से वापस लौटते समय, तभी आटो थाना पनवाड़ी क्षेत्र के अग्निहोत्री मोड़ पर जैसे ही पहुंचा तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया, जिससे बाइक और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना के बाद टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालु इधर उधर उझल के गिरे, जिबकी वृद्ध मर्दन आटो के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया।

दुर्घटना के बाद शोर शराबा मचने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सभी घायलों को टेंपो से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों के उपचार में जुट गई। घायलों में चंद्रप्रकाश (46), रामबाई(42) पत्नी चंद्रप्रकाश, सुमितरानी(55), बच्चू(40), विदुर (30), श्यामलाल (57) शामिल है, जहां पर रामबाई की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका