शिवलिंग प्रकट होने से फिर सुर्खियों में आया सिमौर का शिवमंगल आश्रम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंदिर किया गया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिहानी, हरदोई। सिमौर गांव में शिवमंगल आश्रम मंदिर में शिवलिंग प्रकट होने की खबर फैलने के बाद वह दोबारा फिर सुर्ख़ियों में आ गया। इससे पहले साल 2010 में इसी आश्रम में श्री रामचंद्र की नई मूर्ति लगाने के विरोध के चलते आश्रम सुर्खियों में रहा था। बुधवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंदिर के दरवाज़े में ताला लगाकर उसे सील कर दिया।

इस बारे में एसएचओ पिहानी सुनील दत्त कौल का कहना है कि साल 2010 में हुए समझौते का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। लॉ एंड आर्डर को फिलहाल कोई नुकसान नहीं है। बताते चलें कि साल 2010 में बसपा शासनकाल में मूर्ति स्थापित किए जाने को ले कर फैले तनाव को तत्कालीन डीएम अवधेश कुमार सिंह ने अपनी सूझबूझ से सारा मामला सुलझा दिया था।

एसडीएम शाहाबाद सीओ हरियावां की मौजूदगी में बौद्ध धर्मावलंबियों वह हिंदू समाज के लोगों के बीच आपसी समझौता हुआ था।समझौते में दोनों पक्ष इस बात पर राज़ी हुए थे कि वहां पर कोई नई मूर्ति नहीं लगाई जाएगी और ना ही कोई नया धार्मिक आयोजन होगा। बसपा शासनकाल में बौद्ध धर्मावलंबी आश्रम पर अपना हक जताते हुए हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा श्री रामचंद्र की मूर्ति लगवाने का खुला विरोध कर रहे थे।प्रशासन की तरफ से आश्रम पर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दे दिया गया था।

श्री रामचंद्र जी की मूर्ति काफी समय तक एक छप्पर के नीचे रखी रही थी, बाद में उसे एक मंदिर में स्थापित कर दिया गया। उसी बीच बुधवार को एका-एक गांव में यह खबर फैल गई कि आश्रम स्थित मंदिर में शिवलिंग प्रकट हो गया और उसकी विधिवत दुर्गा अभिषेक कर और पुष्प आदि चढ़कर पूजा भी की गई है। कुछ चश्मदीद लोगों के मुताबिक मंदिर का टूटा हुआ ताला भी वहीं पर पड़ा हुआ था। इस बारे में एसएचओ पिहानी सुनील दत्त कौल ने बताया कि उन्हें प्रधान द्वारा सूचना दी गई।

सूचना पर वे स्वयं आश्रम स्थल पर पहुंचे। वहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंदिर को सील कर दिया गया है और शिवलिंग को इटारा गांव के पास खेमा ताली में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2010 में हुए समझौते का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। फिलहाल वहां का लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से बरकरार है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: डेंगू के डंक से कांप रहा शहर, स्वास्थ्य महकमे के दावे हुए फुस्स, हर घर में निकल रहे 2 से 3 मरीज

संबंधित समाचार