बहराइच में बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत, हाइवे पर लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर जंगल में बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी रोने लगे। हादसे के बाद हाइवे पर दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस जाम हटवाने में लगी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुरवा निवासी सनातन (25) पुत्र राम खेलावन के खेत में सब्जी लगी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह सनातन बाइक से मूली और पालक बेचने के लिए नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित नैनिहा सब्जी मंडी बाइक से जा रहा था। सुबह सात बजे बाइक सवार हाइवे पर खपरा वन चौकी के सामने पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद लोग मौके पर पहुंचे तो युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। सूचना परिवार के लोगों को दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। 

काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास शुरू किया। लगभग आधे घंटे बाद जाम हटवाया का सका। पुलिस ने मृतक के शव को सड़क से हटवाकर किनारे किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या मेयर की भाभी का निधन, तीर्थयात्रा के दौरान हुईं थी बीमार

संबंधित समाचार