अयोध्या मेयर की भाभी का निधन, तीर्थयात्रा के दौरान हुईं थी बीमार
अयोध्या, अमृत विचार। नयाघाट स्थित तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या की भाभी बिंदू त्रिपाठी का फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया है। बताया गया है कि बिंदू त्रिपाठी अपने पति महंत शरद कुमार त्रिपाठी के साथ तीर्थ यात्रा पर बद्रीनाथ धाम गई थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें उत्तराखंड से एयर लिफ्ट कर दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को लेकर परिजन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें -STF ने कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपये फ्राड आरटीजीएस करने वाले तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
