शारदीय नवरात्रि : मां स्कंदमाता के पूजन से मिलता है मोक्ष, भक्त कर रहे आराधना  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि पूरे श्रद्धाभाव से भक्त मना रहे हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन आज देवी दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता का पूजन भक्त कर रहे हैं। मान्यता है कि माता के चार हाथ और तीन आंखें हैं। इन्हें भगवान कार्तिकेय की माता कहा गया है। देवी दुर्गा के स्कंदमाता स्वरुप का पूजन करने से भक्तो को खुशी, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता की पूजा के बाद केले का भोग लगाने से शारीरिक स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहता है।

राजधानी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें मां के दर्शन को लग गई हैं। नवरात्रि का व्रत रकने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चौक के बड़ी कालीजी मंदिर में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि मां अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करती हैं। महिलाओं का कहना है कि घर-परिवार की सुख-समृद्धि और दुर्घटनाओं,रोग और दोष से मुक्ति के लिए वो नवरात्रि व्रत का प्रतिवर्ष पालन अवश्य करती हैं।   

ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीएम योगी की सौगात, गांव और सुदूर क्षेत्रों में होगी 'डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक' की शुरुआत

संबंधित समाचार