UP: साहब! मुझे मेरी बीवी और साली से बचाओ… न खाना देती है न पानी, मांगने पर करती गाली गलौज, प्रताड़ना लेकर थाने पहुंचा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति थाने पहुंचा।

कानपुर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति थाने पहुंचा। जहां उसने बताया कि मुझे मेरी बीवी और साली से बचाओ, न खाना देती और न पानी देती है। मांगने पर गाली गलौज करती है।

कानपुर, अमृत विचार। बुधवार को बीवी और साली की प्रताड़ना से आजिज युवक ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस चौकी में शिकायत करते हुए युवक ने बताया कि उसकी पत्नी न खाना देती है न पानी। खाने की मांग करने पर गाली गलौज कर भगा देती है।

बुधवार को केशव नगर निवासी रिंकू कश्यप ने उस्मानपुर पुलिस चौकी में बीवी अनीता व साली संगीता कश्यप की प्रताड़ना से तंग होकर न्याय की गुहार लगाई। कहा वर्ष 2009 में शादी के बाद से पत्नी अनीता से अलग रहने को लेकर विवाद होता था। बीते एक साल पूर्व वह पत्नी व बच्चों के साथ केशव नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा, जहां साली संगीता भी अपने पति के साथ रहती है।

रिंकू ने आरोप लगाया कि पत्नी दिन भर ससुरालीजनों से फोन पर बात करती है, विरोध करने पर गाली गलौज शुरू कर देती है। 16 अक्टूबर को घर आया तो पत्नी फोन पर ससुरालीजनों से बात कर रही थी। मना किया तो पत्नी व साली ने गाली गलौज कर घर से भगा दिया। आरोप लगाया कि बीते दो दिनों से घर में भी नहीं आने दे रही। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार