Facebook पर जल्द आने वाला ये खास फीचर, अब बॉलीवुड सेलेब्स से सीधे जुड़ पाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फेसबुक यूजर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल मेटा 'चैनल या ब्रॉडकास्ट चैनल' को फेसबुक और मैसेंजर पर देने वाला है। आने वाले हफ्तों में आपको ये नया अपडेट मिलने लगेगा। बता दें इस फीचर की मदद से सेलेब्स और क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स तक कोई स्पेशल न्यूज, फोटो, पोल क्वेश्चन या बिहाइंड द शूट, जो कुछ वह चाहे शेयर कर सकते हैं। 

फिलहाल फेसबुक पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, एक्टर ऋतिक रोशन समेत दूसरे सेलेब्स का चैनल बन चुका है जिसे आप ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं आने वाले दिनों में दूसरे सेलेब्स और यूट्यूब क्रिएटर भी अपना चैनल बना पाएंगे और आप इससे जुड़ पाएंगे।  

बता दें फेसबुक का ब्रॉडकास्ट चैनल भी ठीक वैसे ही काम करेगा जिस तरह इंस्टाग्राम चैनल काम करता है। किसी भी चैनल को ज्वाइन करने के लिए पहले आपको उस व्यक्ति के पेज को फॉलो करना होगा जिसके बाद आप चैनल में जुड़ पाएंगे। फिलहाल ब्रॉडकास्ट चैनल कुछ ही यूजर्स के लिए लाइव किया गया है। 

ऐसे में अगर आपका पहले से फेसबुक पेज है तो आप आसानी से अपना चैनल बना पाएंगे। अगर आपका फेसबुक पेज नहीं है तो आपके चैनल फीचर के लिए इंतजार करना होगा। किसी भी सेलेब या क्रिएटर के चैनल को ज्वाइन करने के लिए आपको उस क्रिएटर की प्रोफाइल में जाना होगा या फिर चैनल को सर्च करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि चैनल के अंदर केवल क्रिएटर या एडमिन पोस्ट कर पाएंगे और फॉलोअर्स उस पोस्ट पर अपना रिएक्शन इमोजी के माध्यम से पाएंगे। 

ऐसे में अगर आप नेहा कक्कड़, सनी लियोन समेत दूसरे एक्टर से वॉट्सऐप पर जुड़ना चाहते हैं तो आप इन सेलेब्स के वॉट्सऐप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं। किसी भी चैनल को ज्वाइन करने के लिए आपको अपडेट्स कॉलम के अंदर जाकर 'फाइंड चैनल' पर क्लिक करना होगा।

ये भी पढे़ं-  अब बिजली के नंगे तार के छू जाने पर भी नहीं लगेगा करंट! कंपनी ने ऐसा उपकरण किया तैयार

 

संबंधित समाचार