प्रयागराज : एटीएम चुराकर उड़ाए 40 हजार, महिला ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। चोरों की त्यौहार पर चांदी है। गुरुवार को एक एलआईसी में काम करने वाली महिला का एटीएम कार्ड चोरी कर युवक ने खाते से 40 हजार उड़ा दिया। महिला के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जानकारी होने पर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक अतरसुईया की रहने वाली सीमा श्रीवास्तव एलआईसी में काम करती है। गुरूवार वाह सिविल लाइंस ई रिक्शा से गई हुई थी। उसी रिक्शे पर एक युवक और बैठा था। उस युवक ने पलक झपकते ही महिला का पर्स गायब कर दिया। महिला के पर्स मे ज्यादा पैसे तो नही थे लेकिन युवक ने एटीएम कार्ड चुराकर सिविल लाइंस इलाके के मशीन से चार बार मे चालीस हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी महिला को मैसेज आने पर हुई। महिला ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी। महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें -Gonda news : खुद को आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, SBI ब्रांच के सामने हुई थी घटना

संबंधित समाचार