वाराणसी: आयकर विभाग की सराफा कारोबारी नारायण दास सर्राफ के यहां लगातार तीसरे दिन भी जांच जारी
वाराणसी। आयकर विभाग की टीम सराफा कारोबारी के यहां सगातार पिछले तीसरे दिन से लगातार जांच कर रही है। इस दौरान तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए गए। वहीं पांच करोड़ से अधिक नकदी बरामद होने का मामला सामने आ रहा है। टैक्स जमा न किए जाने की आशंका है। गुरुवार को तीसरे दिन भी जांच जारी रह सकती है। सराफा कारोबारी के सगे-संबंधी भी आयकर विभाग के रडार पर हैं।
आयकर विभाग की टीम लखनऊ, बरेली, कानपुर व अन्य जिलों से पहुंची। टीम ने सराफा कारोबारी के वाराणसी, गोरखपुर व पटना के 20 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान सर्वे में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। सोने की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन व रात आयकर की टीम वित्ती लेन की फाइलों व बैंक खातों को खंगाला।
आयकर टीम ने शोरूम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। प्रबंधकों से भी जानकारी जुटाई। वहीं लोग को फोन कर भी जानकारी हासिल की। सर्वे टीम में एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: काबिले तारीफ: वाराणसी में 13 वर्षीय छात्र ने यूट्यूब पर देखकर बनाई मां की भव्य प्रतिमा
