प्रयागराज: बंद कमरे में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, इस हालत में डेडबॉडी देखकर पुलिस के उड़े होश!
प्रयागराज। शहर के अल्लापुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने वाले एक प्रतियोगी छात्र का कमरे के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। कई दिनों से अंदर से कमरा बंद होने के चलते आसपास रहने वाले छात्रों को शंका हुई। सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो कमरे मे लाश थी। शव फूल जाने के कारण यह लग रहा था कि छात्र की मौत दो तीन दिन पहले हुई है। पुलिस ने मौत का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से गाजीपुर का रहने वाला छात्र अभिषेक कुमार राय (33) अल्लापुर में पानी की टंकी के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिन दिन से वह कमरे के बाहर नहीं निकला। उसका दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास रहने वाले छात्रों ने गुरूवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन के इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: बहराइच: मुनीम ने फांसी लगाकर दे दी जान, पारिवारिक कलह से थे परेशान
