बहराइच: कृषि विभाग की टीम ने 56 खाद की दुकानों पर की छापेमारी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के 6 तहसीलों में संचालित खाद की दुकानों पर छापेमारी की। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम को देखकर एक दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया। जिस पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर बृहस्पतिवार को खाद के दुकानों पर छापेमारी के निर्देश दिए। सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, कैसरगंज में उप कृषि निदेशक टीपी शाही, पयागपुर में कृषि रक्षा अधिकारी प्रिय नंदा, महसी में भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, नानपारा में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर और मिहींपुरवा तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कुल 56 खाद के दुकानों पर छापेमारी की।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गुड चौराहे पर अमर खाद बीज भंडार का संचालक टीम को देखकर फरार हो गया जिस पर उसके खाद की दुकान को सेट कर दिया गया है। यहीं पर संचालित अवस्थी खाद भंडार, दिनेश खाद भंडार उर्रा और वर्मा ट्रेडर्स नानपारा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह जिले में औचक छापेमारी की जाएगी। ऐसे में खाद व्यवसाई बिना पास मशीन और खतौनी के खाद की बिक्री न करें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : डेंगू बुखार होने पर बरतें यह सावधानी, नहीं होगी बड़ी परेशानी

संबंधित समाचार