पीलीभीत: साहब... कंबाइन फोरमैन से मांगे 50 हजार, दस लेकर लेकर छोड़ा, सिपाहियों ने कर ली उगाही!
DEMO IMAGE
पीलीभीत, अमृत विचार। परेवा वैश्य चौकी के सिपाहियों पर कंबाइन के फोरमैन को पहले बंद करने और फिर दस हजार रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगा है। बरेली से आए कंबाइन मालिक ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
बरेली के थाना शीशगढ़ के गांव नरसुआ निवासी मोहम्मद तसलीम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पास धान काटने की कंबाइन है, जो किराए पर चलाते हैं। 13 अक्टूबर को जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना बख्श में कंबाइन धान कटाई को भेजी गई थी।
करीब साढ़े 11 बजे एक रसूखदार ने कंबाइन को रुकवा दिया। बिना एसएमएस कंबाइन ना चलने देने की बात कही। कंबाइन को आरोपी ने अपने घर खड़ा करवा लिया। तभी वह एसएमएस लेने अपने घर चले आए। इस बीच जहानाबाद थाने की चौकी परेवा वैश्य का एक सिपाही अपने साथी के साथ कंबाइन के पास पहुंचा और कंबाइन के फोरमैन से गाली गलौज की।
मारपीट के बाद धमकी देकर फोरमैन को चौकी ले गए। आरोप है कि फोरमैन को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगे और फिर दस हजार रुपये लेकर छोड़ा। मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: जिसके साथ धान बेचने आए उसी ने लूट लिए 40 हजार, पुलिस मांग रही साक्ष्य...कार्रवाई टाली
