कौशांबी: एसपी पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। चार माह पहले पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला और उसके भाई समेत तीन लोगों पर करारी पुलिस ने  गैंगस्टर एक्ट लगाया है। पुलिस ने महिला पर गिरोह बनाकर अवैध वसूली के आरोप में तीनो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।

19 जून को एसपी के आवास पर काम करने वाली महिला ने एसपी पर  छेड़खानी का आरोप लगाया था। 20 जून को पुलिस की ओर से आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में महिला अपने बयान से मुकर गई थी। करारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने 18 अक्टूबर को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: भगवान राम ने मां जानकी को पहनाई वरमाला, देवताओं ने की पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली राम बारात

संबंधित समाचार