वाराणसी : Model ममता राय का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, अश्लील फोटो और Video किये जा रहे पोस्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। चर्चित महिला व नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर और मॉडल ममता राय के फेसबुक पेज और अकाउंट को हैक कर नौ फर्जी आईडी बनाई गई। उन आईडी से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। इसे लेकर ममता राय की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तुलसीपुर क्षेत्र की रघुनाथनगर कॉलोनी में रहने वाली ममता राय ने पुलिस को बताया कि वह एक्ट्रेस और मॉडल हैं। फेसबुक पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर हैं। इसके साथ ही उनके फेसबुक पेज के पांच लाख 50 हजार फॉलोअर हैं। उनका अकाउंट हैक कर हैकर्स ने उनके नाम की नौ फर्जी आईडी बनाई है। उन फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उनकी प्रतिष्ठा तो धूमिल हो ही रही है, उन्हें व्यावसायिक क्षति भी हो रही है। ममता राय ने पुलिस से मांग की है कि फेसबुक पर उनके नाम और फोटो को इस्तेमाल कर चलाई जा रही सभी नौ फर्जी आईडी को तत्काल बंद किया जाए। 

इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से शिकायत का समाधान कराकर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -UP news : लखनऊ से BJP विधायक नीरज बोरा की वेबसाइट हैक, लगाया पकिस्तान का झंडा     

संबंधित समाचार