PATNA: महिला सिपाही की होटल में गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राजधानी पटना  में एक होटल के कमरे में महिला सिपाही की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद होटलकर्मियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस की स्पेशल टीम को भी बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के निकट वीणा सिनेमा के बगल में होटल मीनाक्षी में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका जहानाबाद की रहने वाली है। मृतका का नाम शोभा कुमारी बताया गया है।

महिला की हत्या का आरोपी उसके पति को बताया जा रहा है। बताया गया है कि महिला के पति ने कट्टे से गोली मारी है। पुलिस ने मौके से कट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी पति का नाम गजेंद्र कुमार बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार संविदा के आधार पर भर्ती संबंधी आदेश को रद्द करेगी: फडणवीस

संबंधित समाचार