हिमाचल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा 10 दिन के मॉनसून सत्र के बाद शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र 7 से 18 सितंबर चला तथा इस दौरान कुल 10 बैठकें हुईं। सत्र के दौरान सदन में कई बाद सत्तापक्ष और विपक्षी कांग्रेस सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। कांग्रेस ने कई …
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा 10 दिन के मॉनसून सत्र के बाद शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र 7 से 18 सितंबर चला तथा इस दौरान कुल 10 बैठकें हुईं। सत्र के दौरान सदन में कई बाद सत्तापक्ष और विपक्षी कांग्रेस सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।
कांग्रेस ने कई बार सदन से बर्हिगमन भी किया। लेकिन कुलमिला कर सदन की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण ढंग चली। सत्र की समाप्ति के बाद विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि सत्र में जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नों और अन्य सूचनाओं के माध्यम से चर्चा हुई और सुझाव दिए गए जिनके दूरगामी परिणाम होंगे।
उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार सत्र के दौरान नियम 67 के तहत चर्चा की अनुमति दी गई जो 6.25 घंटे चली। सत्र के दौरान कुल मिलाकर 434 तारांकित और 223 अतारांकित प्रश्नों के जबाव दिए गए।
परमार के अनुसार नियम-61 के अंतर्गत 10 विषयों, नियम-62 के तहत पांच विषयों, नियम-130 में दो प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिन पर सदस्यों ने सार्थक चर्चा की। इसके अलावा सत्र के दौरान सदन में 12 विधेयक भी पारित किए गए।
