बरेली: देहात में डेंगू का आतंक, पांच मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मझगवां ब्लॉक के गांव राजपुर कलां में डेंगू जैसे लक्षणों से शुक्रवार को कुछ ही घंटों के अंदर चार लोगों की मौत से पूरा गांव दहशत और सदमे में आ गया। इसके अलावा मीरगंज के परोरा गांव में भी ऐसे ही बुखार से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

इनमें से किसी का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों के लिए डेंगू को कारण नहीं माना। इस बीच जिले में बुखार से जूझ रहे हजारों लोगों में से गिने-चुने मरीजों का जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट हुआ, इनमें 19 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की आधिकारिक संख्या अब 516 हो गई है।

राजपुर कलां संवाददाता के अनुसार गांव के लोग काफी समय से बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को इनमें से एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 50 वर्षीय व्यक्ति कई दिनों से बुखार का गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कर रहे थे, शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव की एक 50 वर्षीय महिला का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार के अनुसार उन्हें भी डेंगू के लक्षण थे, सुबह आठ बजे उनकी मौत हो गई। महिला के बेटे ने बताया कि उनके परिवार में सभी लोगों को बुखार आ रहा है। पूरा परिवार भारी दहशत में है। गांव की एक और बुखार पीड़ित 80 वर्षीय महिला ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक 15 वर्षीय किशोर की भी मौत हो गई। इस गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार से जूझ रहे हैं।

मीरगंज के परोरा गांव में 30 वर्षीय युवक की डेंगू जैसे लक्षणों से मौत हो गई। उसे चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग उसे बृहस्पतिवार को बरेली के एक निजी अस्पाताल में ले गए थे, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक का पहले गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया था, उसकी लापरवाही की वजह से युवक की हालत बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रक ड्राइवर ने बेटी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज... आरोपी फरार

संबंधित समाचार