बरेली: ट्रक ड्राइवर ने बेटी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज... आरोपी फरार
बड़ी बहन के साथ किशोरी ने पुलिस से की शिकायत, आरोपी पिता घर से फरार
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर पर 16 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। जब बेटी को गर्भ ठहरा तो इसका पता चला। बेटी ने बड़ी बहन संग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
किशोरी के मुताबिक उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह अपनी बड़ी बहन और पिता के साथ रहती है। आरोप है कि पिता काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि कुछ महीने पहले वह पुलिस के पास भी गई पर किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया।
जिस पर पिता उससे लगातार दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। किशोरी को पिता ने धमकी दी था कि अगर किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। डरी-सहमी किशोरी चुप रही। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो उसकी बड़ी बहन ने उसकी पिटाई की और उसने डरते हुए घटना के बारे में बताया।
बड़ी बहन ने किसी तरह उसे समझाया और थाने लेकर पहुंची। बारादरी थाना प्रभारी हिमांशु निगम ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: गेहूं की MSP में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी किसानों के लिए नाकाफी, बोले- जिस तरह बढ़ी महंगाई, उस हिसाब से कम
