दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर शहर के इन रोड पर No entry , लगेगा जाम - बढ़ेगी परेशानी
अयोध्या,अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि और दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध लागू किया है। रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाडा फतेहगंज की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क और ओवरब्रिज निर्माण के चलते यातायात प्रतिबंध के बाद आम लोगों की मुसीबत बढ़ेगी। जगह जगह जाम की शिकायत बढ़ने लगी है ।
यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक दुर्गापूजा को लेकर सप्तमी तिथि से दर्शन पूजन के लिए विभिन्न पांडलों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नवरात्र की नवमी तिथि तथा दशहरा पर्व तक निम्न मार्गो पर आपात सेवा के वाहन एंबुलेंस आदि को छोड़कर यातायात प्रतिबन्ध लागू रहेगा।
पुष्पराज चौराहे से फतेहगंज व मकबरा की ओर,रिकाबगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर, गुदडी चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,रीडगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,फतेहगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,मनूचा तिराहा से फतेहगंज चौराहे की ओर किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। वहीं शान्ति चौक से अग्रसेन चौराहा की ओर,नवीन मंडी चौराहा से अग्रसेन चौराहा की ओर,रामनगर तिराहा से नाका हनुमानगढी की ओर तथा जनौरा से नाका हनुमानगढ़ी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
