बहराइच : धनगर समाज के लोगों ने सद्बुद्धि के लिए किया हवन
बहराइच, अमृत विचार। शहर के कलेक्ट्रेट में शनिवार को धनगर समाज के लोगों ने तहसीलदार की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हवन पूजन किया। सभी ने हवन में आहुति डालकर तहसीलदार को सद्बुद्धि देने की पूजा की।
कलेक्ट्रेट परिसर में धनगर समाज के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरना की कड़ी में शनिवार को सभी ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल में पुजारी को बुलाया। इसके बाद सभी जिले और प्रदेश के तहसीलदारों की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। सभी ने हवन कुंड में आहुत डालकर तहसीलदारों को सद्बुद्धि देने की मांग की। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। सभी का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें एससी का दर्जा दिया गया है। लेकिन तहसीलदार एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। यह समुदाय के साथ गलत किया जा रहा है। इस दौरान योगदीप नारायन, राजित राम धनगर, दिनेश,सुग्रीव, सरपंच, कन्हैयालाल, विजय बहादुर, लल्लू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अलीगढ़ : पत्नी की बेरहमी से हत्या कर बक्से में रखा शव, ठिकाने लगाने नोएडा जा रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा
