Kanpur: GSVM के डॉक्टरों ने इस विधि से किया कैंसर का किया जटिल ऑपरेशन, बड़ी आंत से निकाले गेंद और नीबू जैसे दो ट्यूमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कैंसर का जटिल ऑपरेशन किया।

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से कैंसर का जटिल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बड़ी आंत से गेंद और नीबू जैसे दो ट्यूमर निकाले।

कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने आंत बाहर निकाले बिना कैंसर का जटिल ऑपरेशन कर बड़ी सफलता पाई। महिला की बड़ी आंत के ऊपरी व निचले हिस्से में गेंद और नीबू के आकार के दो ट्यूमर हो गए थे, जिससे उसे मलत्यागने में काफी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। 

कानपुर देहात निवासी 45 वर्षीय महिला आठ माह से मल त्याग में कष्ट के साथ पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थी। इंडोस्कोपी में आंत में गांठ की जानकारी हुई। दवा से आराम नहीं मिलने पर हैलट अस्पताल पहुंची। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला व वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ.आरके जौहरी ने मरीज का सीटी स्कैन कराया। रिपोर्ट में बड़ी आंत में गांठ और दो ट्यूमर की जानकारी हुई।

प्राचार्य प्रो. काला, डॉ.जौहरी, डॉ.सौरभ, डॉ.आयुषी व एनेस्थीसिया की डॉ.यामिनी की टीम ने मरीज का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया। इस सर्जरी में करीब आठ घंटे समय लगा।

प्राचार्य ने बताया कि मरीज के शरीर में खून की कमी थी, इसलिए दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया।  इसमें बड़ी आंत बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। मेडिलकेरेट्राल अप्रोच से गेंद व नीबू के आकार के दोनों कैंसर ग्रस्त ट्यूमर निकाले गए। जीएसवीएम में आंतों को बाहर निकाले बिना कोलन कैंसर का यह पहला ऑपरेशन है। अगर मरीज समय पर नहीं आता तो उसके लिवर में भी समस्या हो सकती थी।

संबंधित समाचार