बहराइच में किशोरी पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने विभाग पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज में तेंदुए का हमला जारी है। शनिवार सुबह खेत में परिवार के साथ धान काट रही किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज में तेंदुए का हमला निरंतर जारी है। तेंदुआ स्थान बदलकर लोगों पर हमला कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बीते एक सप्ताह से दो हथिनी, ड्रोन कैमरा, पिंजड़ा और खाबड़ लगाया गया है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग के हाथ नहीं आ रहा है। वह निरंतर स्थान बदलकर हमला कर रहा है। शनिवार को नानपारा रेंज के अरनवा ग्राम पंचायत के मजरा नरायनपुरवा गांव निवासी साधिनी देवी (14) पुत्री बलराम खेत में धान काट रही थी। कुछ दूर पर परिवार के लोग भी धान काट रहे थे। तभी तेंदुआ आ गया। तेंदुआ ने किशोरी पर हमला कर घायल कर दिया। खेत में मौजूद लोगों ने हांका लगाते हुए किशोरी को बचाया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हमले की सूचना पाकर वन दरोगा और वन रक्षक ने गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ दिखावटी के लिए सब कार्य किए जा रहे हैं। जबकि तेंदुआ निरंतर हमला कर लोगों को घायल कर रहा है।

ये भी पढ़ें -सीतापुर : मामूली विवाद में महिला की पिटाई, राज्यमंत्री के बेटे और ड्राइवर सहित पुलिसकर्मी पर आरोप

संबंधित समाचार