बरेली: इस्लामिया मैदान में अदा की जायेगी सकलैन मियां के जनाजे की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां के आखिरी दीदार शाहबाद स्थित खानकाह पर जारी है। दूर दराज से आने वाले मुरीदीन कतार में लगकर उनके अंतिम दर्शन कर रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे नमाज ए जनाजा का वक्त रखा गया था। लेकिन लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए यह तय करना मुश्किल हो गया था कि आखिरकार जनाजे की नमाज कहां अदा की जाए। क्योंकि दरगाह तंग गलियों में है।

ऐसे में यहां नमाज ए जनाजा पढ़ना मुमकिन नहीं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन के बार फैसला लिया गया कि मियां हुजूर की नमाज ए जनाजा इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान में अदा की जायेगी।

मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया की जनाजे को सुबह करीब 9 बजे वाहन के जरिए इस्लामियां मैदान में ले जाया जाएगा। यहां नमाज अदा करने के बाद वापस वाहन से ही जनाजा आस्ताने लाकर सुपुर्दे खाक की रस्म अदा की जायेगी। ऐसे में मियां हुजूर के जनाजे को कंधा देने की तमन्ना रखने वाले लोगों को निराश होना पड़ेगा। उधर खानकाह पर हर कोई गम में डूबा नजर आया। गाजी मियां ने तमाम मुरीदीन से सब्र रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सकलैन मियां के आखिरी दीदार को ट्रेनों के जरिए पहुंच रहे मुरीदीन 

संबंधित समाचार