पीलीभीत: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
पीलीभीत,अमृत विचार। पीलीभीत में युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली जबकि प्रेमिका ने बाग में पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दियोरिया कलां …
पीलीभीत,अमृत विचार। पीलीभीत में युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली जबकि प्रेमिका ने बाग में पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर निवासी मुनेंद्र पाल फायर सर्विस में कार्यरत हैं उनकी तैनाती नवाबगंज (बरेली) में है। उनका बेटा अमित कुमार (22) गांव में ही रहता है। बेटा अमित दूसरे मकान में चला गया। जब मां ने खाना खाने के लिए बुलवाया तो अंदर से दरबाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो अमित रस्सी के फंदे पर लटका था। परिजनों के पहुंचने तक अमित की मौत हो चुकी थी। अमित की मां नन्हीं देवी ने बताया कि बेटे की शादी की कहीं बात चल रही थी। बात पक्की होने से पहले ही यह घटना हो गई।
कुछ देर बाद सूचना मिली कि बाग में कोई शव पेड़ पर लटका है। रात लगभग 11.30 बजे जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला साड़ी से फंदा लगाकर फांसी पर झूल रही है। सूचना मिलते तमाम लोग मौके पर पहुंच गए मृतका की शिनाख्त गुड्डी देवी (35) पत्नी हीरालाल के रूप में हुई है मृतका गुड्डी देवी के दो बच्चे करन (7), अंकुर (5) हैं। मृतका के पति हीरालाल मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मामला आपसी प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।
