आज का राशिफल। 22 अक्टूबर, 2023
मेष
आज पूरा दिन काफी अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आप अपनी राय रख सकते हैं। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो समय अनुकूल है। महिलायें घरेलू कार्यों से ऊब सकती हैं।
वृष
आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। परिजनों के यहां घूमने जा सकते हैं।
मिथुन
आज मन में अनचाहे विचारों की भरमार रहेगी। कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। उल्टी और दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं।
कर्क
आज व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिए। भोगविलास के साधनों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। आपकी स्मरणशक्ति काफी प्रखर रहेगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है।
सिंह
आज काम की अधिकता के कारण समस्या होगी। सब लोगों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे इसीलिए सबके चहेते बने रहेंगे। आप योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य करेंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिल सकता है।
कन्या
आज एक साथ कई काम लेने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। संतान के व्यवहार से आप नाराज हो सकते हैं। हालांकि अन्य परिजन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
तुला
आज आत्मविश्वास में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। आपको झूठे अभिमान से बचना चाहिए। संपत्ति विवाद होने की आशंका है।
वृश्चिक
आज व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। नए प्रकार के अनुसंधान में आप रुचि लेंगे। आपके जीवन पर जीवनसाथी का काफी प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
धनु
आज अटकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको अतिवादी प्रतिक्रिया के लिए उकसाते हों।
मकर
आज नई स्किल सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। किराना व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने अनुभवों की सीख काम आएगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ
आज आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने धन का दुरुपयोग न करें। आपके मन में अजीबोगरीब विचार जन्म ले सकते हैं। यात्रा काफी कष्टकारक हो सकती है। अधिकारी वर्ग के प्रति मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे।
मीन
आज राजनीतिक विवादों का निपटारा हो सकता है। नवीन वस्त्र और आभूषण खरीदने का विचार कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
