संभल : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल... हालत गंभीर
घायल सिपाहियों को अस्पताल भिजवाते पुलिसकर्मी।
संभल/असमोली/अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में संभल जोया मार्ग पर शुक्रवार देर रात ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को पहले सीएचसी असमोली फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख पुलिस कर्मियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सीओ असमोली की कार का चालक बिजनौर निवासी सिपाही मयंक शर्मा व असमोली थाने में तैनात जनपद मुजफ्फरपुर निवासी सिपाही दीपांशु शुक्रवार की देर कार में सवार होकर संभल से असमोली थाने की और आ रहे थे। संभल जोया मार्ग पर गांव नगला के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही दीपांशु व मयंक शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद चालक ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से पुलिस कर्मियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सिपाही दीपांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : जमीन के विवाद में प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, जानिए फिर क्या हुआ?
