हरदोई की जनसभा में कांग्रेस पर नरम दिखे अखिलेश, कहा- गठबंधन को लेकर कोई नाराजगी नहीं है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कांग्रेस नेताओं पर गरम दिख रहे सपा प्रमुख अखिलेश के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। अखिलेश ने जिले के राजकीय इंटर कालेज में सपा की लोक जागरण सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी गठबंधन को लेकर कोई तल्खी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस बुलाएगी और कहेगी कि सपा की जरूरत है तो सपा गठबंधन के लिए मना नहीं करेगी। अगर कांग्रेस को एमपी में गठबंधन नहीं करना था तो बता देते।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने रात में बुलाया और एक बजे तक हमारे नेताओं को बैठाए रखा। ये गलत बात है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेता कुछ बोलेंगे तो वो उनको रोकेंगे। क्योंकि दूसरे दलों के नेताओं को गलत बोलना हमारी परंपरा नहीं है। कांग्रेस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसको गठबंधन नहीं करना होतो बता दे। ये भी कहा कि कांग्रेस को किसी भी प्वाइंट पर हमारी जरूरत होगी तो हम साथ देंगे बस कांग्रेस अपना वादा याद रखे और उसे निभाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेताओं के ऊपर काम का बोझ ज्यादा है इसलिए वो खिसियाहट में गलत बोलते हैं। 

यह भी पढ़ें: एक ही विग्रह में विराजमान हैं मां दुर्गा के नौ रूप, नवरात्र में दर्शन-पूजन करने से मिलता है मनवांछित फल

 

संबंधित समाचार