बरेली: मेडिकल एजेंसी पर पांच साल से नौकर चोरी कर बेच रहे थे दवाइयां, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेडिकल एजेंसी पर पांच साल से चोरी कर पास की दुकान के नौकर को दवा बेचने वाले नौकरों को मालिक ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली के सिविल लाइंस के विकास सक्सेना ने बताया कि शास्त्री मार्केट में उनकी शिव मेडिको एजेंसी है। दुकान पर 10 साल से दुर्गानगर निवासी अंकुश गुप्ता और अक्षय गुप्ता नौकरी करते हैं। दोनों स्टॉक में हेराफेरी कर दवा चोरी से बेच देते थे। 18 अक्टूबर को अंकुश मठ की चौकी निवासी संजीव को दवाइयां दे रहा था। उसी वक्त दोनों को पकड़ लिया। संजीव पड़ोस की दुकान पर नौकरी करता है। पूछताछ में अंकुश ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्ष से खातों में हेराफेरी करके 14-15 लाख रुपये की दवाइयां बेच चुका है। 

आरोपी ने बताया कि वह मीरगंज स्थित हिंदुस्तान फार्मा के मालिक अरबाज सिद्दीकी और अन्य मेडिकल संचालकों को दवाई बेचता था। विकास ने अंकुश व संजीव को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अंकुश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, संजीव वर्मा और मीरगंज निवासी हिन्दुस्तान फार्मा के मालिक अरबाज सिद्दीकी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: एफआईआर के बाद निलंबित किए गए एसीओ चकबंदी और लेखपाल

 

 

संबंधित समाचार