DRDO Scientist Recruitment: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें सैलरी और ऐसे करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO) ने कई विभिन्न वैज्ञानिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए  17 नवंबर, 2023 तक ही आवेदन कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है।  

वैकेंसी डिटेल 
नोटिफिकेशन के मुताबितक यह भर्ती अभियान संगठन में 51 पदों को भरेगा। 

  • वैज्ञानिक एफ: 2 पद
  • वैज्ञानिक ई: 14 पद
  • साइंटिस्ट डी: 8 पद
  • वैज्ञानिक सी: 27 पद

क्या होगी सैलरी 
उम्मीदवार को पदानुसार 67700 रुपये से लेकर 131100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई 
आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें। खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, 8 वीं से लेकर 10 तक के उम्मीदवार कर सकते है आवेदन