Fatehpur News: जंगल में मिला तांत्रिक का शव… हत्या कर फेंकने की आशंका, खुलासे को चार टीमें गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में जंगल में तांत्रिक का शव मिला।

फतेहपुर में जंगल में तांत्रिक का शव पड़ा मिला। लोगों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली क्षेत्र में एक तांत्रिक का शव रविवार सुबह जंगल में मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई और ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तांत्रिक का शव मिलने की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद हत्या का खुलासे करने के लिए चार टीमों को लगाया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन चौराहा के पास जंगल में एक कुंए के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने साधु का शव पड़ा देखा तो कुछ ही देर में आसपास यह बात आग की तरह फैल गई। शव मिलने के जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जंगल में साधु का हत्यायुक्त शव मिलने के सूचना पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुरइन चौराहा के पास जंगल में तांत्रिक का शव मिला है, जिसकी पहचान सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी राम दुलारे पाल उर्फ बालक दास बाबा के रूप में की गई।

ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि एक दिन पूर्व शाम को वह पुरइन चौराहा के पास एक दुकान में शाम को चाय पीते दिखे थे। एसपी ने कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं, जल्द पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

हत्या का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया

मृतक तांत्रिक था और तंत्र मंत्र का काम करता रहा मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान है। हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने खागा कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट समेत चार टीमों को लगाया है। बताया जा रहा है कि मौके पर मृतक का झोला मिला है। मृतक तांत्रिक सातों गांव के पास एक मंदिर में पुजारी था और कानपुर किसी काम के लिए तीन दिन पहले वहां से निकला था।

संबंधित समाचार